घंटों चले हंगामे के बाद नायब तहसीलदार रिशु जैन ने किसानों से बिंदुवार वार्ता कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद पंचायत स्थगित की गई। भाकियू ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर पंचायत बुलाई थी। किसानों ने नाली, चकमार्ग, चारागाह पर अवैध कब्जा, छुट्टा जानवरों से फसल नुकसान, पानी की टंकी के संचालन न होने और प्रदूषण जैसे मुद्दे उठाए। ठंड से परेशान किसानों व महिलाओं को कंबल भी वितरित किए गए। वार्ता के बाद स्थिति सामान्य हुई और तहसील के द्वार खोल दिए गए।