बैतूलः जिला स्तरीय रोजगार मेले में 264 अभ्यर्थियों का चयन

Spread the love

रोजगार मेले के शुभारंभ अवसर पर विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे व चंद्रशेखर देशमुख, नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, जनभागीदारी अध्यक्ष मूकता ढोलेकर, शासकीय डॉ. भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय आमला प्राचार्य डॉ.गुलाबराव डोंगरे, जिला रोजगार अधिकारी डॉ. श्याम कुमार धुर्वे सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला रोजगार कार्यालय के द्वारा 549 विद्यार्थियों को कैरियर से सम्बंधित मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इसके साथ ही स्वरोजगार विभागों के द्वारा विभिन्न स्टॉल लगाए गए, जिसमें जिला व्यापार एवं उद्योग क्रेंद्र के द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई एवं 04 हितग्राहियों को स्वरोजगार के लिए ऋण प्रदान किया गया। रोजगार मेले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाकर 80 रोजगार का स्वास्थ परीक्षण किया गया।