नैनीताल, 19 मई । कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन के बाद उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए स्पष्ट किया है कि 20 मई 2026 को आयोजित होने वाली विश्वविद्यालय की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संपन्न कराई जाएंगी। विश्वविद्यालय के उप परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी सूचना में विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी परिसरों, महाविद्यालयों एवं संस्थानों के विद्यार्थियों को अवगत कराया गया है कि 20 मई को प्रस्तावित परीक्षाओं में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है। सभी परीक्षाएं निर्धारित समय एवं कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होंगी।