सांसद खेल महोत्सव के समापन पर पारितोषिक वितरण, पीएम जुड़े ऑनलाइन

Spread the love

मौके पर सांसद प्रदीप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करना हम सभी का संकल्प है। उन्होंने विश्वास जताया कि अररिया से खेल की नई और राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाएं उभरेंगी तथा सांसद खेल महोत्सव का आयोजन प्रत्येक वर्ष निरंतर किया जाएगा।

इस अवसर पर आरक्षी अधीक्षक अंजनी कुमार, नरपतगंज विधायक देवंती यादव, स्कॉटिश स्कूल के निदेशक अनूप कुमार, कारोबारी प्रिंस गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, जिला खेल पदाधिकारी सान्याल कुमार, आपदा पदाधिकारी नवनील कुमार, एसएसबी की दोनों वाहिनियों के डिप्टी कमांडेंट, भाजपा महामंत्री, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सुष्मिता ठाकुर एवं राजा मिश्रा, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अकेला, नगर परिषद उपाध्यक्ष गौतम साह सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।