गुरुग्राम: पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत: सर्वप्रिय त्यागी

Spread the love

गुरुग्राम, 29 दिसंबर । पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के निमित्त भाजपा संगठन द्वारा देशभर के जिला कार्यालयों में अटल जी के जीवन एवं उनके द्वारा राष्ट्र निर्माण में किए गए ऐतिहासिक कार्यों को प्रदर्शनी के तौर पर लगाया गया है। सोमवार को यहां जिला भाजपा कार्यालय गुरुकमल में भी प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसे देखने के लिए भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन बड़ी संख्या में नागरिक पहुंच रहे हैं।

अटल स्मृति वर्ष प्रदर्शनी देखने आए भाजपा कार्यकर्ताओं को गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के राष्ट्रनिर्माण में किए गए कार्यों के विषय में जानकारी सांझा की। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जनदिवस को सुशासन दिवस के रूप में 19 से 25 दिसंबर तक मनाया जाता हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व का वर्णन शब्दों में संभव नहीं।हम सभी को उनके आदर्शो पर चलते हुए राष्ट्रनिर्माण में अपना योगदान देने का संकलन लेकर देशसेवा में समर्पित होना चाहिए यही अटल जी को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर भाजपा गुरुग्राम जिला महामंत्री मनीष सैदपुर, अटल स्मृति वर्ष 2025 के जिला संयोजक बेगराज यादव, सह संयोजक अलीशा तोमर, राजन चौहान, अटल स्मृति वर्ष प्रदर्शनी जिला संयोजक पूनम भटनागर, जिला कार्यकाल मंत्री यादराम जोया, प्रदेश प्रशिक्षण विभाग सह प्रमुख रश्मि अग्रवाल, नॉमिनेटेड पार्षद एवं भाजपा जिला सचिव सचिन देवतवाल, मन की बात जिला संयोजक अजय दुआ, जिला सचिव पी.सी. सैनी, नाथूपुर मंडल अध्यक्ष पूजा बल्हारा, नवीन मंडल अध्यक्ष डॉ. विशिका यादव एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।