मंदसौरः केंद्रीय बजट को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में हुई पतकार्र वार्ता

Spread the love

मंदसौर, 05 फ़रवरी । मध्य प्रदेश के मंदसौर में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने गुरुवार को केंद्रीय बजट 2026-2027 के विस्तृत्व बिंदुओं को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता की।

सिसौदिया ने पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्पों को सिद्ध करने वाला है। केंद्रीय बजट मध्य प्रदेश के आर्थिक-औद्योगिक और सामाजिक विकास का ऐतिहासिक अवसर सिद्ध होगा। पूंजीगत व्यय में वृद्धि, शहरों के विकास व लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम का विकास प्रदेश के लिए वरदान बनेगा। यह बजट सतत आर्थिक विकास के साथ जनअपेक्षाओं को पूरा करने वाला है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने समय-समय पर अपने निर्णयों से देश को सशक्त बनाने के साथ दुनिया को भारत की ताकत का अहसास कराया है। इस बजट के माध्यम से उद्योगों को बढ़ावा मिलने के साथ अलग-अलग क्षेत्रों में रोजगार के अनेक अवसर पैदा होंगे। यह केंद्रीय बजट सभी वर्गों की आशा-आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ उन्हें सशक्त बनाने में निर्णायक सिद्ध होगा। केंद्रीय बजट 2026-27 में प्रधानमंत्री मोदी की बताई चार जातियों गरीब, युवा, नारी शक्ति और अन्नदाता के साथ मध्यम वर्ग, उद्यमियों और हर वर्ग के कल्याण व शक्तिकरण के लिए प्रावधान किए गए हैं। केंद्रीय बजट सिर्फ बजट नहीं है, यह विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत का विजन डॉक्यूमेंट है। यह आने वाले वर्षों में भारत की दिशा तय करने वाला बजट सिद्ध होगा। यह सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्वसमावेशी बजट है। बजट में तीन कर्तव्यों-आर्थिक विकास, जन-आकांक्षाओं की पूर्ति और ह्यसबका साथ, सबका विकासह्ण की परिकल्पना को साकार किया गया है। बजट में रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा है। केंद्रीय बजट में राजकोषीय घाटा को 4.5 प्रतिशत से घटाकर 4.3 प्रतिशत तक लाने का रोडमैप तैयार किया है। देश के कुल कर्ज को जीडीपी के 56 प्रतिशत से घटाकर 50 प्रतिशत तक लाने की भी योजना है। बजट में 7 हाई-स्पीड कॉरिडोर्स के निर्माण और 12.2 लाख करोड़ के कैपिटल एक्सपेंडिचर का प्रावधान किया गया है। सेमीकंडक्टर मिशन के लिए निवेश राशि को 22,500 करोड़ से बढ़ाकर 40,000 करोड़ करने का प्रस्ताव है।उन्होंने कहा कि इस बजट से मध्यप्रदेश को भी व्यापक लाभ होगा और यह बजट वर्ष 2047 के विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगा।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, भाजपा जिला महामंत्रीगण शिवराज सिंह घटावदा, विजय सुराना, जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन, सह मीडिया प्रभारी विनय धनगर मंचस्त थे।