तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, चालक मौके से फरार

Spread the love

शिमला, 08 फ़रवरी । प्रदेश में सड़क हादसों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस लगातार लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील कर रही है, लेकिन तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण दुर्घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला शिमला जिला के सुन्नी क्षेत्र में सामने आया है।

शिकायतकर्ता सौरभ के अनुसार वह 7 फरवरी की शाम करीब 7:40 बजे तत्तापानी से अपने घर की ओर मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। जब वह तत्तापानी पुल के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह पुल पर गिरकर घायल हो गए, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया।

बाद में जांच के दौरान वाहन चालक की पहचान नवल किशोर, निवासी पांगी (जिला किन्नौर) के रूप में हुई है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया और पुलिस ने वाहन की जानकारी जुटाकर कार्रवाई शुरू की।

इस संबंध में बीएनएस की धारा 281 व 125(a) बीएनएस, 187 मोटर वाहन अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।