रांची, 16 फ़रवरी । चान्हो स्थित सिलागाई में आगामी मंगलवार, 17 फ़रवरी को आयोजित होनेवाले अमर शहीद वीर बुधू भगत जयंती सह कृषि विकास मेला की तैयारियों का कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने सोमवार को निरीक्षण किया।
इस दौरान तिर्की ने कहा कि कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और लगभग पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि सभी आगंतुकों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है।
बंधु तिर्की ने राज्यवासियों से अपील की कि वे अमर शहीद वीर बुधू भगत की जयंती समारोह में अवश्य शामिल हों और मेले में लगी कृषि विकास योजनाओं का लाभ उठाएं।————-