नैनीताल में तीन बच्चों के पिता का शव फंदे से लटका मिला

Spread the love

नैनीताल, 01 मार्च । नैनीताल में रविवार सुबह एक 35 वर्षीय व्यक्ति का शव अपने घर के भीतर बल्ली के सहारे फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तुरंत शव को नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक तीन बच्चों का पिता था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड संख्या एक के ब्रेसाइड क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय हेम कुमार आर्या उर्फ हेमू नामक रंगाई-पुताई का कार्य करता था। रविवार सुबह लगभग 9 बजे उसकी एक बेटी उसके कमरे में गई तो उसका शव फंदे पर लटका हुआ मिला। इसके बाद घर में चीख पुकार मच गयी। मल्लीताल कोतवाली के प्रभारी हेम चंद्र पंत ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को बीडी पांडे जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक का बीती रात्रि पत्नी से मामूली पारिवारिक विवाद हुआ था। मौके पर कोई सुसाइड नोट आदि नहीं मिला है। पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।