केंद्रीय मंत्रियों व अन्य ने देशवासियों को दी ‘नाग पंचमी’ की शुभकामनाएं

Spread the love

नई दिल्ली, 17 अगस्त । केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने सोमवार को देशवासियों को ‘नाग पंचमी’ के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

शाह ने एक्स पर लिखा, “सभी को ‘नाग पंचमी’ के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव की कृपा से यह पर्व सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और सौभाग्य लाए।”

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक परंपरा में प्रकृति के प्रति श्रद्धा, समस्त जीव-जगत के प्रति करुणा और सह-अस्तित्व का भाव सदैव निहित रहा है। नाग पंचमी इसी शाश्वत जीवन-दृष्टि का पावन पर्व है, जो सभी को प्रकृति के संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन और प्रत्येक जीव के सम्मान का संदेश देता है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और मंगल लेकर आए।

केंद्रीय संस्कृति एवम पर्यटनमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने संस्कृति का एक श्लोक लिखा कि ॐ भुजंगेशाय विद्महे, सर्पराजाय धीमहि, तन्नो नागः प्रचोदयात्।

केंद्रीय कपड़ामंत्री गिरिराज सिंह ने कहा महादेव एवं नाग देवता से प्रार्थना है कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य लेकर आए।