ने विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का काम किया है।
टीम
के कोच संदीप कुमार और संदीप लखी के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में
बेहतरीन तकनीक और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। कोचों के प्रशिक्षण और रणनीति का खिलाड़ियों
के प्रदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान रहा। विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक कुमार ने खिलाड़ियों
को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय में उपलब्ध उच्च गुणवत्ता वाली कोचिग,
शिक्षण व्यवस्था और खेल विज्ञान आधारित प्रशिक्षण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय
में खिलाड़ियों को आधुनिक खेल विज्ञान के आधार पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे
वे राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
इस अवसर
पर विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कोचिंग स्टाफ ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर
प्रसन्नता व्यक्त की। डीन, फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स प्रो. योगेश चंद्र, डायरेक्टर
स्पोर्ट्स संजय सारस्वत तथा असिस्टेंट डायरेक्टर (स्पोर्ट्स) चेतन शर्मा सहित विश्वविद्यालय
के सभी शिक्षकों और कोचों ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें
भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।