खूंटी, 16 मार्च । तोरपा के झामुमो विधायक सुदीप गुड़िया ने सोमवार को विधानसभा परिसर स्थित औषधालय में रक्तदान किया। मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद थे।
इस अवसर पर विधायक कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। समाज के सभी वर्गों को आगे आकर इस तरह के मानवीय कार्यों में भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील करते हुए कहा कि नियमित रूप से रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दें, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।