खूंटी, 19 मार्च । जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जल अर्पण कार्यक्रम गुरुवार को जिले के तोरपा प्रखंड की अम्मा पंचायत के कनकलोया ग्राम में आयोजित किया गया।
उपायुक्त आर रॉनिटा के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त आलोक कुमार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित ग्रामीण और जलसहिया के माध्यम से स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वागत भाषण कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल ने जलापूर्ति योजनाओं के संपोषण और रखरखाव की जानकारी दी। जल अर्पण कार्यक्रम, जल बंधन और जल वंदना विषय पर उप विकास आयुक्त ने दीप प्रज्वलित कर जल वंदना कार्यक्रम किया गया।
वहीं उप विकास आयुक्त ने कनकलोया जलापूर्ति योजना में लाभान्वित लोगों से जल संरक्षण, जल संचय, ज्यूडिशियल यूज ऑफ वॉटर विषय पर चर्चा की। साथ हीं लोगों से प्रतिदिन 01 रुपये जलकर के रूप में देने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया गया और बताया गया की संचय की गई राशि से जलापूर्ति योजना का रखरखाव किया जाएगा।
जिला समन्वयक ने बताया कि अम्मा पंचायत के कनकलोया ग्राम में कुल 255 एफएचटीसी क्रमशः कनकलोया, टोला 01, टोला 2, बरटोली, पुटकल टोली, और करको टोली में आच्छादित है।
जल अर्पण कार्यक्रम में मुखिया, सभी प्रखंड समन्वयक, जलसहिया, स्थानीय ग्रामीण सहित अन्य उपस्थित थे।