जयपुर टाइगर फेस्टिवल के पोस्टर का वन मंत्री संजय शर्मा ने किया विमोचन

Spread the love

जयपुर, 21 मार्च । जयपुर टाइगर फेस्टिवल की ओर से शनिवार को अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर वन मंत्री संजय शर्मा ने पोस्टर का विमोचन कर वन संरक्षण एवं संवर्धन की जागरूकता का संदेश दिया।

वन मंत्री ने इस अवसर पर अपने संदेश में आमजन से वनों की रक्षा करने के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा करने के लिए हर साल अपने और अपने प्रियजनों के खुशी के दिनों अथवा स्मृति दिवसों पर पौधारोपण करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

“सेलिब्रेट दी लंग्स ऑफ अवर प्लेनेट, प्रोटेक्ट फारेस्टस – प्रोटेक्ट लाइफ!” थीम पर बने पोस्टर के विमोचन के अवसर पर आनंद कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव, वन विभाग, राजस्थान, पी.के. उपाध्याय, पीसीसीएफ , वन विभाग, राजस्थान, अजय गुप्ता, आईएफएस (सेवानिवृत्त), संजय खावड़, अध्यक्ष, जयपुर टाइगर फेस्टिवल, आनंद अग्रवाल, सचिव, जयपुर टाइगर फेस्टिवल सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।