सहरसा, 24 मार्च । इंटरमीडिएट आर्ट्स संकाय मे बिहार मे तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले सिहौल निवासी आदर्श को युवाओं और ब्राह्मण महासभा सहरसा के द्वारा मंगलवार को सम्मानित किया गया। युवा समाजसेवी रौशन माधव, टिंकू मैथिल, अंशु मिश्रा, सूरज कत्ययान, गौतम कुमार सहित सभी युवाओं ने पाग चादर दे कर आदर्श को सम्मानित किया। सभी ने कहा की आदर्श ने सिहौल का ही मान सम्मान नहीं बढ़ाया बल्कि पुरा शहर और प्रदेश का भी मान सम्मान बढ़ाया है।
ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष डब्बू मिश्रा और सदस्य टिंकू मैथिल अंशु मिश्रा ने कहा की हम सबों के लिए गर्व की बात है। युवा समाजसेवी रौशन माधव ने कहा की बिना संसाधन मिले हुए भी आदर्श ने जो कारनामा किया है ये आज के युवाओं के लिए प्रेरणा है। रौशन ने कहा की यदि आज के बच्चे अपने लक्ष्य के प्रति सजग हो जाते है तो कुछ भी असंभव नहीं है। इस दौरान प्रशांत काश्यप, आशीष सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।