आईसीएआर-आईएआरआई ने ऑफलाइन कक्षाएं चलाने का लिया निर्णय

Spread the love

नई दिल्ली, 28 मार्च । दिल्ली के भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) ने शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। संस्थान ने स्पष्ट किया है कि स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी की सभी कक्षाएं अब पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ऑफलाइन मोड में ही संचालित की जाएंगी।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार आईसीएआर-आईएआरआई ने ऑनलाइन कक्षाओं से संबंधित 25 मार्च 2026 की अपनी पिछली अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है। समीक्षा बैठक के बाद संस्थान ने अगले ही दिन (26 मार्च) संशोधित आदेश जारी कर सभी शैक्षणिक कार्यों को सुचारू रूप से बहाल करने का निर्णय लिया है।

इसके अलावा छात्रों के शैक्षणिक हितों को ध्यान में रखते हुए ऑफलाइन मोड को ही जारी रखने, छात्रावास तथा भोजन सहित सभी सुविधाएं पूरी तरह से चालू रहने और सभी छात्रों को सेवाएं प्रदान करने का भी निर्णय लिया गया है।

————