गुरुग्राम: गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन सडक़ पर कार सवार युवक ने कार से किए स्टंट

Spread the love

गुरुग्राम, 29 मार्च । यहां गाेल्फ कोर्स एक्सटेंशन सडक़ पर एक बार फिर से स्टंटबाजी सामनने आई है। रविवार की सुबह लग्जरी कार से युवक वीडियो में स्टंट करता नजर आ रहा है। कार के पीछे आ रहे एक कार ड्राइवर ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर सुबह करीब साढ़े छह बजे ट्रैफिक सिग्नल पर एक लग्जरी कार ने बीच सडक़ पर कारनामा करना शुरू कर दी। वहां से वाहन आ-जा रहे थे, लेकिन युवक ने सभी वाहनों को खतरे में डालकर स्टंट जारी रखा। कार चालक का स्टंट देखकर अन्य चालकों ने डर के चलते अपने वाहन रोक लिए। एक अन्य कार में सवार ड्राइवर द्वारा इस घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कार चालक को किसी की परवाह नहीं है और वह बेझिझक स्टंट कर रहा है। कार की नंबर प्लेट छुपा रखी थी, ताकि पुलिस उसे पकड़ ना सके। इस मामले में पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने कहा कि पुलिस के पास वीडियो पहुंच गया है। वीडियो की जांच की जा रही है। जल्द ही इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी।