आम खिलाने का बहाना बनाकर नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपित गिरफ्तार

Spread the love

कोंडागांव, 01 मई । कोंडागांव जिले की फरसगांव पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर आज जेल दाखिल कर दिया है । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 26 अप्रैल को हुई थी।

प्राथियां ने थाना फरसगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सरगीपाल आलोर निवासी बिरू उर्फ बिरेन्द्र कुमार नेताम (28वर्ष ) ने उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को आम खिलाने का बहाना बनाकर अपनी बाइक पर जबरन बैठाकर उसे सरगीपाल जंगल स्थित नीलगिरी प्लांटेशन क्षेत्र में ले गया। वहां उसने पीड़िता को जमीन पर गिराकर उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आस-पास के ग्रामीणों के आने की आहट सुनकर आरोपित मौके से फरार हो गया।

इसके बाद पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 56/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। फरसगांव पुलिस मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित बिरू उर्फ बिरेन्द्र कुमार नेताम को उसके घर से गिरफतार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद 30 अप्रैल को उसे गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई के उपरांत आज शु्क्रवार काे जकल दाखिल कर दिया । इस कार्रवाई में उप निरीक्षक शशिभूषण पटेल, सहायक उप निरीक्षक सुमित्रा सेठिया, महिला आरक्षक भानुप्रिया नेताम, आरक्षक कृष्ण कुमार सोनावानी और अर्जुन बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।