अधिष्ठाता छात्र कल्याण का संभाला कार्यभार

Spread the love

नैनीताल, 16 अक्टूबर । कुमाऊं विश्वविद्यालय के मुख्यालय स्थित सर्वप्रमुख डीएसबी परिसर की नवनियुक्त अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू) प्रो. चंद्रकला रावत ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने पर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर और पुष्पगुच्छ व बुरांश का पौधा भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर कूटा के में कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, डॉ. शिवांगी, डॉ. दिव्या पांगती, सुप्रिया जैन और डॉ. पूजा पालीवाल सहित पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि प्रो. रावत के नेतृत्व में विद्यार्थियों की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा।