रामगढ़, 16 मई । झारखंड उच्च न्यायालय के जस्टिस दीपक रौशन रामगढ़ कोर्ट पहुंचे तो अधिवक्ता संघ ने उनका स्वागत किया। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल की नेतृत्व में संघ के अधिवक्ताओं ने न्यायमूर्ति को बुके देकर स्वागत किया।
साथ ही अधिवक्ता व मुवक्किलों को हो रही समस्याओं के बारे में चर्चा की। इस अवसर पर संघ के महासचिव सीताराम, उपाध्यक्ष ऋषि महतो, कोषाध्यक्ष हरख नाथ महतो, संयुक्त सचिव शंभूनाथ प्रसाद, प्रमोद कुमार सिंह, रंजन कुमार सिंह, महेंद्र महतो, दिरेश कुमार, सुरेश प्रसाद, मोइनुद्दीन आरफी, राजेंद्र महतो, झलक देव महतो, ओम प्रकाश सिन्हा, प्रकाश सिंह, दीपक रंजन सहित कई लोग मौजूद थे।