बैतालपुर तेल डिपो के पास टैंकर से डीजल चोरी करते दो गिरफ्तार

Spread the love

देवरिया, 27 जुलाई । गौरीबाजार पुलिस ने साेमवार काे बैतालपुर तेल डिपो के पास टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले दो आरोपिताें को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 60 लीटर चोरी का डीजल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

थानाध्यक्ष अमित राय ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब दो बजे गौरीबाजार थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान बैतालपुर तेल डिपो के पास दो व्यक्ति सड़क किनारे खड़े एक टैंकर से डीजल चोरी करते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को मौके से पकड़ लिया। तलाशी के दौरान एक ड्रम में रखा 60 लीटर चोरी का डीजल, मोटरसाइकिल बरामद की गई, जिसका इस्तेमाल डीजल ले जाने में किया जा रहा था।

गिरफ्तार आरोपिताें की पहचान बैतालपुर के वार्ड नंबर-9 रविंद्र पासवान (25) और राजेश यादव (50) के रूप में हुई है। इस मामले में गौरीबाजार थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) एवं 317(2) के तहत मुकदमा दर्ज पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।