गांजा बरामद करने के साथ तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त किया है।
सीआईए प्रभारी पीएसआई कर्ण सिंह ने गुरुवार काे बताया कि उप
निरीक्षक प्रवीण कुमार अपनी टीम के साथ गश्त, अपराध नियंत्रण और नशा तस्करों की धरपकड़
के लिए क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान गंगवा बाईपास अंडरब्रिज के पास एक मोटरसाइकिल
सवार युवक संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके
कब्जे से 5 किलो 140 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामगढ़ बस्ती गंगवा निवासी
कन्हैया उर्फ मल्ला के रूप में हुई है। गांजा बरामद होने पर आरोपी के खिलाफ आजाद नगर
थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने तस्करी
में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी
से नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क से जुड़ी अहम जानकारियां मिलने की
संभावना जताई जा रही है।