सहरसा, 14 अगस्त । दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सहरसा शहर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पटेल मैदान से हुआ। इसके बाद यात्रा अम्बेदकर चौक, वीर कुंवर सिंह चौक, थाना चौक, बी.बी. रोड, कपड़ा पट्टी , महावीर चौक एवं दालान चौक होते हुए गांधी पथ पहुंची। इसके पश्चात यात्रा पुनः निर्धारित मार्ग से वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए पटेल मैदान पहुंचकर संपन्न हुई।इस भव्य तिरंगा यात्रा में लगभग 100 लोगों ने भाग लिया। पूरे मार्ग में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
कार्यक्रम के दौरान वीर शहीदों को नमन करते हुए वातावरण देशभक्ति की भावनाओं से गूंज उठा। कार्यक्रम में दिवाकर सिंह संजय कुमार सिंह “बोध” नशा उन्मूलन कार्यक्रम के प्रभारी, अजित कुमार, अरबिंद , निरंजन जी,सुमित कुमार, बसंत कुमार, घनश्याम जी, सुशांत सिकंदर जी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं सहयोगी उपस्थित रहे। यात्रा के दौरान सभी ने राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता और सामाजिक जागरूकता का संकल्प लिया।दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना रहा।