बाढ़ आपदा प्रबंधन पर 20 अगस्त को होगी छोटा पुल में मॉक ड्रिल

Spread the love

जगदलपुर, 17 अगस्त । जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने एवं आम नागरिकों को बाढ़ आपदा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बाढ़ आपदा पर मॉक ड्रिल का आयोजन 20 अगस्त को इंद्रावती नदी छोटा पुल में किया जाएगा।

यह मॉक ड्रिल राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जाएगी। मॉक ड्रिल के सफल आयोजन के लिए अपर कलेक्टर सीपी. बघेल को प्रभारी बनाया गया है साथ ही सभी राजस्व अधिकारियों को को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं । मॉक ड्रिल के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा आपदा की स्थिति में राहत, बचाव एवं समन्वय से संबंधित तैयारियों का अभ्यास किया जाएगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक प्रशिक्षण एवं अभ्यास प्रक्रिया है।