हांसी: लीला चौधरी ने एक स्वर्ण व दो कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

Spread the love

प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया।

डॉ. लीला चौधरी बुडाना निवासी सुनील सिवाच की पुत्रवधू और डॉ. अरुण चौधरी की

पत्नी हैं। आर्म्ड फोर्सेज में चिकित्सक के रूप में जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ वह

खेल और साहसिक गतिविधियों में भी लगातार सक्रिय रहती हैं। उनकी इस उपलब्धि से बुडाना

गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। डॉ. लीला चौधरी ने केवल खेल प्रतियोगिताओं में ही अपनी प्रतिभा नहीं दिखाई,

बल्कि साहसिक गतिविधियों में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने बेसिक और एडवांस

माउंटेनियरिंग का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया है। एसएसबी अधिकारियों के अनुसार,

वह जल्द ही एक बड़े पर्वतारोहण अभियान में हिस्सा लेने जा रही हैं।

देशसेवा और खेल प्रतिभा का अनूठा संगम

चिकित्सक के रूप में देशसेवा, सुरक्षा बल में जिम्मेदारी और खेल के मैदान में

शानदार प्रदर्शन—डॉ. लीला चौधरी की उपलब्धियां युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा बन रही

हैं। उनकी सफलता पर परिजनों, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए कहा कि

उन्होंने मेहनत, अनुशासन और हौसले के दम पर साबित किया है कि बेटियां और बहुएं किसी

भी क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा सकती हैं।