सहरसा, 27 ।बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन सिटी जिला कमेटी सहरसा का एक दिवसीय त्रिवार्षिक सम्मेलन एवं आम सभा कामरेड गणेश प्रसाद सुमन हाल सीपीएम जिला कार्यालय शारदा नगर बटराहा मे आयोजित किया गया।इस सम्मेलन की अध्यक्षता दुखी शर्मा के द्वारा किया गया। बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन के महामंत्री नाथून जमादार की उपस्थिति मे शहीद हुए मेहनत कश मजदूरों, किसानों, छात्र छात्राए, नौजावानाें ने एक मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
सीटू महासचिव अनुपम कुमार ने कहा लंबे संघर्षों के बाद बने 44 कानून को तोड़ मरोड़ रद कर चार लेबर कोड बना दिया गया। इस को मजबूती के साथ जन संगठन ग्राम पंचायत प्रखंड स्तर पर धारदार बना कर लड़ना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा जो हमारे सीटू से जुड़े संगठन है मिड डे मिल यूनियन, आंगनबाड़ी एवं ममता तथा आशा सहित एकजुट हो कर लड़ेंगे तो केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार से जीतेगे ।
वही यूनियन के राज्य महामंत्री नाथून जमादार ने सम्बोधित करते हुए कहा हमलोग मजदूरों की हक़ अधिकार के लिए संघर्ष लंबे समय से करता चला आ रहा है। तब जा कर 2005 में पूरे भारत सहित बिहार मे जिसका नाम है। बिहार भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का गठन हुआ। तब जाकर 2008 से 13 तरह का योजना संचालित है लेकिन कई योजनाएँ प्रपत्र कारण रद्द किए गए। इसकी भी सुचना हमें मालूम है।अब नई कमिटी श्रम विभाग से सूचना प्राप्त कर इसकी भरपाई कर रणनीति तैयार करेंगे।
वही जिला सचिव नसीम उद्दीन ने कहा कि निर्माण कामगार यूनियन के साथ 2023 से कुछ कमियां संगठन में मजबूत करने में रह गई। उसकी भरपाई नई कमेटी जो बनेगी मजबूती कर युद्ध स्तर पर निबंधित मजदूरों महिला श्रमिक भूमिहीन निबंधित मजदूरों की भी लड़ाई भवन मरम्मति योजना सहित बिहार बोर्ड से सम्बंधित कई मामले है। संवैधानिक ढंग से आंदोलन धरना प्रदर्शन, घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम करेंगें। पूर्व की जिला कमेटी भंग कर 36 सदस्यों सहित नई कमेटी का विधिवत सर्व सम्मति से गठन किया गया।