जोधपुर में 5 सितंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं

Spread the love

जोधपुर, 31 अगस्त । शहर में सोमवार को मौसम साफ रहा। हालांकि आज यहां हल्के बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार जिले में 5 सितंबर तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।

शहर में अगस्त माह के शुरुआती कुछ दिनों के बाद से ही बारिश नहीं हुई है। तापमान में भी पिछले कुछ दिनों से बढ़ोतरी बनी हुई है। वहीं, सोमवार को मौसम सामान्य रहा। सुबह बादल छाए और हवा चली जिससे मौसम में ठंडक बनी रही। दोपहर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार तीस अगस्त तक जोधपुर में एक जून से सामान्य से 56 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 246 एमएम होनी चाहिए थी, जबकि इस बार केवल 189.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन क सामान्य से 56.8 फीसदी कम है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों के लिए जोधपुर शहर में किसी भी तरह का कोई बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि इस दौरान बादल छाए रहेंगे। पांच सितंबर तक मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान तापमान में भी करीब 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।