विदेशी हिंदू तीर्थयात्रियों का जत्था चारधाम यात्रा पर रवाना

Spread the love

हरिद्वार, 11 सितंबर । दक्षिण अफ्रीका, फ्रांस, ब्रिटेन और मॉरीशस से आए 37 हिंदू तीर्थयात्री शुक्रवार को चारधाम यात्रा के लिए रवाना हुए। ओवरसीज हॉलीडे टूर्स इंडिया के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री एवं नैनीताल पर्यटन परिवहन विकास सहकारी संघ के अध्यक्ष ललित पंत और स्वामिनी वेद आत्मानंद सरस्वती ने मंत्रोच्चारण के बीच तीर्थयात्रियों को यात्रा के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर ललित पंत ने कहा कि देश-विदेश में रहने वाले हिंदू सनातन धर्मावलंबियों को चारधाम यात्रा कराने की पहल सराहनीय है। उन्होंने ओवरसीज हॉलीडे टूर्स इंडिया और उसके संचालक शंकर जोशी को इस आयोजन के लिए बधाई दी।

स्वामिनी वेद आत्मानंद सरस्वती ने कहा कि मॉरीशस सहित विभिन्न देशों से आए श्रद्धालु सनातन परंपरा से जुड़े हुए हैं और चारधाम यात्रा उनके लिए धार्मिक एवं आध्यात्मिक अनुभव का अवसर है।

चारधाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं में जनों राम, धनेश्वरी, गया देवी, सावित्री, इंद्रावती, आशा देवी, प्रकाश, शिवम, चित्रा, हिमांशी, कमल जोशी, हर्षित जोशी और गौरव सहित कुल 37 तीर्थयात्री शामिल हैं।

यात्रियों का भूपतवाला स्थित जैन मंदिर के निकट कमल पंत, संजय वर्मा, समाजसेवी महेंद्र सिंह और रमेश उपाध्याय सहित अन्य लोगों ने स्वागत किया।