समयबद्ध तरीके से अंतिम रूप दिया जाए।
प्रबंध निदेशक ने शुक्रवार काे प्रशासन और मानव संसाधन से जुड़ी शाखाओं को आपसी समन्वय के
साथ सभी लंबित पदोन्नति मामलों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा
कि जिन मामलों में दस्तावेज, विभागीय कार्रवाई या अन्य कोई प्रक्रिया लंबित है, उसे
प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि प्रशासनिक देरी के कारण किसी कर्मचारी की
पदोन्नति प्रभावित न हो।उन्होंने मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं, एडमिन एवं एचआर
तथा संबंधित प्रशासनिक और मानव संसाधन शाखाओं को लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की
समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने को कहा।
विक्रम सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी सप्ताह होने वाली समीक्षा
से पहले सभी लंबित मामलों की पूरी अद्यतन स्थिति तैयार रखी जाए। उन्होंने कहा कि जिन
मामलों का नियमानुसार निस्तारण संभव है, उन्हें समीक्षा से पहले ही पूरा किया जाए।
डीएचबीवीएन के जनसंपर्क अधिकारी संजय चुघ ने बताया कि प्रबंध निदेशक के निर्देशों
का उद्देश्य पदोन्नति प्रक्रिया को समयबद्ध, पारदर्शी और सुचारु बनाना है, ताकि पात्र
कर्मचारियों को अनावश्यक प्रशासनिक देरी का सामना न करना पड़े और लंबित मामलों का नियमानुसार
शीघ्र निस्तारण हो सके।