जींद : बिजली घर में अधिवक्ता के साथ मारपीट करने पर ग्रामीण व बिजलीकर्मी आमने-सामने

Spread the love

जींद, 23 सितंबर । सफीदों खंड के गांव हाट बिजली घर में अधिवक्ता के साथ मारपीट करने पर ग्रामीण तथा बिजलीकर्मी आमने-सामने हो गए हैं। ग्रामीण आरोपित बिजली निगम के एसडीओ तथा कर्मियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। जबकि बिजली कर्मियों ने इस मामले में एक बिजली कर्मी की गिरफ्तारी के विरोध में पैन तथा प्लास को डाउन कर दिया है, जिसके चलते लगभग 25 गांवों की बिजली सप्लाई मंगलवार रात से ठप पड़ी हुई। इससे पानी स्पलाई भी प्रभावित हुई और लोगों को भी परेशानी का सामना पड़ रहा है। बुधवार को हालातों को देखते हुए गांव हाट बिजली घर पर पुलिस बल को तैनात किया गया है।

गांव हाट बिजली घर मे गत 16 सितंबर रात शिकायत दर्ज करवाने गए अधिवक्ता प्रवीण के साथ बिजली कर्मियो ने बेरहमी से मारपीट की थी। जिस पुलिस ने बिजली निगम के एसडीओ समेत पांच बिजली कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पिछले तीन दिन से ग्रामीण तथा किसान हाट बिजली घर में धरना दे रहे हैं। बीती देर रात पुलिस ने आरोपित लाइनमैन रवि को गिरफ्तार कर लिया। धरनारत ग्रामीण अन्य आरोपितों की भी गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। वहीं साथी बिजली कर्मी की गिरफ्तारी के विरोध में बिजली कर्मी भी उतर आए हैं। गिरफ्तारी के विरोध में बिजली कर्मियों ने सफीदों में धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सबर वन से जुड़े तीनों बिजली सब स्टेशनों के अंर्तगत आने वाले लगभग 25 गांवों की बिजली भी मंगलवार रात से गुल है। सोमवार का बिजली एक्सईन अमित कुमार हाट बिजली सब स्टेशन पहुंचे थे। बिजली बहाली का आश्वासन भी दिया। बिजली कुछ देर चलने के बाद फिर से गुल हो गई। जिसे शाम तक बहाल नहीं किया जा सका। बिजली गुल होने के कारण गांव मे पेयजल स्पलाई भी बहाल नहीं हुई। बुधवार को सदर थाना सफीदों प्रभारी चंद्रपाल ने बताया कि एक बिजली कर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल हालातों पर नजर रखी जा रही है।