पुलिस के सहयोग और बेहतर समन्वय से यह कार्रवाई की।
पुलिस
महानिदेशक हरियाणा अजय सिंघल के निर्देश पर पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह के मार्गदर्शन
और वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा
रहा है। नाबालिगों के लापता होने की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को
गंभीरता से लेते हुए थाना गन्नौर पुलिस को तत्काल तलाश के निर्देश दिए।
थाना
प्रभारी निरीक्षक बीर सिंह की टीम को संभावित स्थानों पर निगरानी रखने और राजकीय रेलवे
पुलिस सहित संबंधित इकाइयों से समन्वय कर तलाश करने के निर्देश दिए गए।पुलिस टीम के
साथ समन्वय और तलाश की कार्रवाई को आगे बढ़ाया। उप निरीक्षक
जगदीश कुमार की अगुवाई वाली टीम ने तकनीकी और अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाई। संभावित
स्थानों पर तलाश के साथ रेलवे क्षेत्र में भी लगातार निगरानी रखी गई। राजकीय रेलवे
पुलिस के सहयोग से तीनों नाबालिगों को कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर सकुशल संरक्षण में
लिया गया। पुलिस के अनुसार, नाबालिगों को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचा दिया गया
है। मामले में नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बेटियों के सकुशल घर
लौटने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया।