रायबरेली, 24 सितम्बर(हि. स.)। समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के गुरुवार काे रायबरेली आगमन के विरोध में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं। कई स्थानों पर लगे पोस्टरों में अखिलेश यादव के साथ आजम खान, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी की तस्वीरें लगाकर तंज कसा गया है। कई पोस्टरों पर ‘वापस जाओ अखिलेश’ भी लिखा गया है। ‘कुछ जगह आजम, अतीक और मुख्तार, यही चलाते थे सरकार’ जैसे नारे लिखे गए हैं। बछरावां कस्बे और प्रमुख स्थानों पर लगे इन पोस्टरों को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। कुछ पोस्टरों में हरिओम चतुर्वेदी का नाम भी लिखा हुआ है, जिन्हें भाजपा से जुड़ा होना बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर हरिओम ने पोस्ट डालकर धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है।