राजनाथ सिंह जापान के रक्षा मंत्रालय पहुंचे, सोशल मीडिया में अपने समक्षक के साथ का फोटो किया साझा

Spread the love

टोक्यो (जापान), 18 नवंबर । भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जापान के रक्षा मंत्रालय पहुंच गए हैं। वहां जापान के रक्षामंत्री शिनजिरो कोइज़ुमी ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सिंह को औपचारिक ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह टोक्यो की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा (18-19 नवंबर) पर हैं। इस दौरान वे कोइज़ुमी के साथ द्विपक्षीय रक्षा वार्ता करेंगे और भारत के विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर और जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी के साथ मिलकर चौथे भारत-जापान विदेश और रक्षामंत्री स्तरीय संवाद (2+2) की सह-अध्यक्षता करेंगे।

राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट में जापान पहुंचने की पुष्टि की। उन्होंने वहां के रक्षामंत्री शिनजिरो कोइज़ुमी के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की। सिंह के एक्स हैंडल पर इस फोटो के परिचय में लिखा गया, ”हम योकोसुका स्थित जेएमएसडीफ नौसैनिक अड्डे की ओर जा रहे हैं। मेरे जापानी समकक्ष एक बेहतरीन मेजबान की भूमिका निभा रहे हैं।”