सेवा सेतु अभियान के तहत मंगलवार को भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार की अगुवाई में सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में जनप्रतिनिधि के रूप में पूर्व विधायक कोचे मुंडा और अभियान के प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता उपस्थित थे।
शिविर में पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने 70 से अधिक लोगों की विभिन्न समस्याएं सुनीं और उनके आवेदन प्राप्त किए। प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए अग्रसारित किया गया। वहीं, शिविर के दौरान 10 से अधिक आवेदनों का तत्काल निष्पादन भी कराया गया।
आयोजकों ने बताया कि सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को स्थानीय स्तर पर सुनना और संबंधित विभागों के माध्यम से उनके समाधान की दिशा में पहल करना है। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर पहुंचे।
कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, बिनोद भगत, शशांक शेखर राय, गंदौरी गुड़िया, मंडल अध्यक्ष मुस्कु स्वासी, भगीरथ राय, पूरेन्द्र मांझी, दीपक तिग्गा, अजित राय, दिलीप सिंह, जगदीश मांझी, महबीर साहू, गौतम सिंह, छोटन भेंगरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे ।