भोजपुरी फिल्म की अभिनेत्री काजल राघवानी ने बेतिया में किया ऐश्प्रा जेम्स का उद्घाटन

Spread the love

बेतिया, 23 अक्टूबर । बेतिया शहर के सुप्रिया रोड मुख्य पथ पर ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेलर्स के पहले शोरूम का भव्य शुभारंभ हुआ। भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी की मौजूदगी में पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर एमएलसी सौरभ कुमार, विधायक नारायण शाह, पूर्व विधायक उमाकांत सिंह, पूर्व विधायक राघव शरण पांडेय, पूर्व विधायक प्रकाश राय, भाजपा नेता राहुल कुमार तथा प्रमुख शंभू तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और व्यवसायी मौजूद रहे। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

अभिनेत्री काजल राघवानी ने कहा कि आभूषण भारतीय परंपरा, संस्कृति और व्यक्तिगत स्टाइल का खूबसूरत संगम हैं। बेतिया में खुले इस शोरूम में ग्राहकों को उनकी पसंद और बजट के अनुरूप पारंपरिक, ब्राइडल और आधुनिक डिजाइन के आभूषण मिलेंगे।

कंपनी के डायरेक्टर अनूप सराफ ने बताया कि वर्ष 1940 से ग्राहकों का विश्वास उनकी सबसे बड़ी पूंजी रहा है। इसी भरोसे के साथ कंपनी ने वर्ष 2028 तक बिहार के विभिन्न शहरों में 30 शोरूम खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

बेतिया के फ्रेंचाइजी ओनर विवेक कनोडिया ने कहा कि उनका प्रयास ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण आभूषणों के साथ भरोसेमंद खरीदारी का बेहतर अनुभव उपलब्ध कराना है। शोरूम के शुभारंभ को लेकर शहर में उत्साह का माहौल रहा।