सोनीपत: दीपावली पर दुकानदारों को परेशान न करे प्रशासन, व्यापार मंडल की अपील

Spread the love

संजय सिंगला ने कहा कि दीपावली व्यापारियों के लिए साल का महत्वपूर्ण अवसर होता है।

दुकानदार पूरे साल मेहनत करते हैं और त्योहार के सीजन में होने वाली कमाई से अपने परिवार

की जरूरतें और बच्चों के सपने पूरे करने की उम्मीद रखते हैं। ऐसे में प्रशासन को उनकी

परिस्थितियों को समझते हुए सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला व्यापार मंडल अतिक्रमण

के खिलाफ है। बाजारों में व्यवस्था बनाए रखना, यातायात सुचारू रखना और ग्राहकों को

आवागमन की सुविधा देना सभी की जिम्मेदारी है। व्यापारियों को भी दुकानों के बाहर अधिक

सामान नहीं रखना चाहिए। हालांकि, अतिक्रमण हटाने के नाम पर त्योहार के समय दुकानदारों

का सामान उठाने के बजाय प्रशासन को पूरे साल नियमित अभियान चलाना चाहिए।

ने कहा कि त्योहारों के दौरान मिठाइयों के नमूने लेने की कार्रवाई भी शुरू हो जाती

है। विभागों को प्रतिष्ठित दुकानदारों के यहां बार-बार नमूने लेने के बजाय नकली और

मिलावटी सामान तैयार कर बेचने वालों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। ऐसे लोगों की पहचान

कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि लोगों को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण सामान

मिल सके। उन्होंने कहा कि वर्षों से ग्राहकों का विश्वास हासिल करने वाला कोई भी प्रतिष्ठित

संजय वर्मा ने कहा कि व्यापारी और प्रशासन एक-दूसरे के सहयोगी हैं। बाजारों की रौनक

व्यापारियों की मेहनत से बनी रहती है। इसलिए दोनों के बीच आपसी विश्वास और तालमेल जरूरी

है। त्योहार के समय प्रशासन का सहयोग बाजारों की व्यवस्था को बेहतर बना सकता है।

व्यापार मंडल ने व्यापारियों से अपील की कि वे दुकानों के बाहर कम से कम सामान रखें,

ताकि ग्राहकों और आम लोगों के आने-जाने में परेशानी न हो। किसी व्यापारी को नकली या

मिलावटी सामान बेचने वाले की जानकारी मिले तो संबंधित विभाग को शिकायत करे। ऐसा संभव

न होने पर जिला व्यापार मंडल को सूचना दे, ताकि संबंधित विभाग से संपर्क कर उचित कार्रवाई