रौतहट में भारत- नेपाल सीमा क्षेत्र से 9 एमएम की 27 गोलियां बरामद

Spread the love

काठमांडू, 18 नवंबर । नेपाल के रौतहट जिले में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से 9 एमएम की 27 गोलियां बरामद की गई हैं। रौतहट की गौर नगरपालिका स्थित कानुपट्टी सीमा क्षेत्र से ये गोलियां बरामद हुई हैं। सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल के सीमा सुरक्षा गुल्म मुख्यालय गौर और भंसार सुरक्षा गार्ड गौर की संयुक्त गश्ती टीम ने मंगलवार को सीमा क्षेत्र में गश्त के दौरान इन्हें बरामद किया।

सशस्त्र प्रहरी बल के अनुसार, गश्ती टीम को कानुपट्टी सीमा क्षेत्र में लावारिस हालत में पड़ा एक सफेद प्लास्टिक का थैला मिला। उसकी तलाशी लेने पर उसमें 9 एमएम के राउंड जैसी दिखने वाली 27 गोलियां बरामद हुईं। बरामद गोलियां किसने, किस उद्देश्य से और किन परिस्थितियों में वहां छोड़ी थीं, इसकी जांच की जा रही है।