उप मुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ शाहपुर सिविल अस्पताल के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया।
20 नवंबर को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा भवन के लोकार्पण समारोह से एक दिन पूर्व विधायक ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को समारोह से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने के दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, व्यवस्थाओं, भवन की तैयारियों एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।