मुख्यमंत्री करेंगे शाहपुर सिविल अस्पताल के भवन का लोकार्पण, पठानिया ने लिया तैयारियों का जायजा

Spread the love

उप मुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ शाहपुर सिविल अस्पताल के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया।

20 नवंबर को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा भवन के लोकार्पण समारोह से एक दिन पूर्व विधायक ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को समारोह से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने के दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, व्यवस्थाओं, भवन की तैयारियों एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।