सैलून में काम करने वाला युवक की पार्टी में नाचते समय गिरा, मौत

Spread the love

नोएडा, 12 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर -49 क्षेत्र के सेक्टर 50 में स्थित एक चर्चित सैलून में काम करने वाला व्यक्ति एक पार्टी में डांस करते समय गिर गया। उसे उपचार के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर बीती रात को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

थाना सेक्टर -49 के प्रभारी निरीक्षक राम प्रकाश शर्मा ने आज बताया कि विष्णु विश्वकर्मा (32) पुत्र रूपा विश्वकर्मा सेक्टर 29 में रहते थे। वह सेक्टर 50 के एक मॉल में स्थित लूक्स सैलून में काम करते थे। लूक्स सैलून द्वारा मॉल के ऊपरी मंजिल पर स्थित एक रेस्टोरेंट में पार्टी दी जा रही थी। मदिरा पान करने के नाचते हुए गिर जाने से उसे चोट आई। सैलून के प्रबंधक द्वारा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर बीती रात को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।