आआपा ने भाजपा को सकारात्मक राजनीति करने की सलाह दी
नई दिल्ली, 15 फ़रवरी (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आआपा) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को नकारात्मक राजनीति को छोड़कर सकारात्मक राजनीति करने की सलाह दी है।
आआपा की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री आवास में किसी नियम का उल्लंघन हुआ है, तो भाजपा ने मीडिया को उसके अंदर जाने क्यों नहीं दिया? जनता को भी पता चलना चाहिए कि वहां सोने का टॉयलेट, स्विमिंग पूल और मिनी बार बना है या सिर्फ झूठा प्रचार है।
आज यहां मीडिया से बातचीत के दौरान प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा को चुना है, इसलिए अब उसे कम से कम सकारात्मक राजनीति शुरू कर देनी चाहिए। उन्होंने दिल्ली वालों से बहुत वादे किए हैं। भाजपा को आठ मार्च तक दिल्ली की सभी महिलाओं को 2500 रुपये देने के अपने वादे पर काम करना चाहिए।
—————