मशहूर अभिनेता सैम नील का 78 वर्ष की आयु में निधन

Spread the love

अमेरिकी चैनल एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार सुबह जारी बयान में सैम नील के निधन की पुष्टि की गई। नील के माता-पिता सेना में थे और उनके परिवार का अंगूर का बागान था। नील सात साल के थे तो उनका परिवार न्यूजीलैंड चला गया। 1981 में उन्होंने पहली बार “ओमेन III: द फाइनल कॉन्फ्लिक्ट ” फिल्म में अभिनय किया।

उन्हें ख्याति 1993 की फिल्म “जुरासिक पार्क” से मिली। उनके डॉ. एलन ग्रांट के किरदार को सबसे ज्यादा पसंद किया गया। स्टीवन स्पीलबर्ग की डायरेक्ट की गई यह साइंस-फ़िक्शन एक्शन फिल्म माइकल क्रिचटन के 1990 के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित थी।

फिल्म की कहानी जेनेटिक साइंटिस्ट्स की एक टीम के बारे में थी, जिन्होंने विलुप्त हो चुके डायनासोर का एक वाइल्ड लाइफ पार्क बनाया था। नील का किरदार पैलियोन्टोलॉजिस्ट जैक हॉर्नर से प्रेरित था। नील ने “जुरासिक पार्क III” और “जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन” में भी अपना किरदार दोबारा निभाया।

———-