बिहार की प्रचंड जीत का झारखंड पर पड़ेगा दूरगामी असर : सुदेश

Spread the love

इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि बिहार में एनडीए की प्रचंड और ऐतिहासिक जीत का दूरगामी असर झारखंड की राजनीति पर भी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जनादेश ने साबित कर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर जनता ने पूर्ण भरोसा जताया है।

जनता ने डबल इंजन की सरकार को फिर से जनादेश दिया है ताकि बिहार का दुगुनी गति से विकास हो। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने इतिहास बनाया है।

वहीं समारोह स्थल पर पहुंचने पर सुदेश का स्वागत बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया और उन्हें मंच पर लेकर गए। मंच पर सुदेश महतो की असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सहित अन्य एनडीए नेताओं के साथ भी मुलाक़ात हुई।