बीजापुर में बस की टक्कर से एक ग्रामीण युवक की माैत

Spread the love

बीजापुर, 02 मई । जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र अंर्तगत राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर भैरमगढ़ के पटेलपारा के पास आज शनिवार काे बीजापुर से जगदलपुर की ओर जा रही विश्वनाथ बस ने एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक समरथ की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक युवक बेहद गरीब परिवार से था और अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। बताया जा रहा है कि युवक अपने बुजुर्ग माता-पिता का पालन-पोषण करता था। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब माता-पिता के सामने जीवन यापन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे के बाद बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।