नोएडा, 09 अप्रैल । उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में तीन स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना सेक्टर- 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि बीती रात को रोहित अग्रवाल पुत्र विनोद अग्रवाल निवासी सेक्टर 41 ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरे तीन बच्चे लवानवी, रोनी और कविता खेतान स्कूल सेक्टर 40 से पढ़कर आठ अप्रैल को एक ई- रिक्शा में सवार होकर सेक्टर 41 स्थित अपने घर जा रहे थे, तभी एक कार के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए ई-रिक्शा में टक्कर मार दिया। इस घटना में उनके तीनों बच्चे और ई -रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।