सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मृति राइफल शूटिंग प्रतियोगिता 26 अप्रैल से

Spread the love

अजमेर, 15 अप्रेल। 860वीं सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मृति राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन लोहागल स्थित करणी स्पोर्ट्स शूंटिंग एवं एडवेंचर्स अकैडमी पर आगामी 26 और 27 अप्रैल को किया जाएगा। छात्र-छात्रा पुरुष एवं महिला वर्गों के साथ होने वाली इस दो दिवसीय प्रतियोगिता की विजेताओं को नकद पुरस्कारों से नवाजा जाएगा साथ ही 17 मई को मुख्य समारोह तारागढ़ तलहटी स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मारक, पर आयोजन मुख्य कार्यक्रम में पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

सम्राट पृथ्वीराज चौहान समारोह समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के आयोजन सचिव हिम्मत सिंह राठौड़ के अनुसार हर वर्ष की भांति इस बार भी इस प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के एयर राइफल एवं पिस्टल के मुकाबले होंगे। सम्राट पृथ्वीराज चौहान की स्मृति में आयोजित होने वाली इस स्पर्धा में अजमेर शहर के अतिरिक्त राज्य भर से युवा निशानेबाज भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि सम्राट पृथ्वीराज की स्मृति में हर वर्ष अखिल भारतीय स्तर पर भी इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन अजमेर एवं जयपुर में निरंतर जारी है।

राठौड़ के अनुसार सी ओ सी सीनियर वर्ग के स्वर्ण पदक विजेता को 5100 एवं पदक दूसरे स्थान प्राप्त करने वाले निशानेबाज को 3100 रुपये एवं पदक तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 21 00 रुपये एवं पदक प्रदान किए जाएंगे

आयोजन समिति के तकनीकी अधिकारी हिम्मत सिंह राठौड़ मनोज शर्मा एवं धर्मवीर प्रजापत से प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु पंजीकरण के लिए संपर्क किया जा सकता है।