जनगणना 2027: हर नागरिक दे सही जानकारी, तभी बनेगा सटीक डेटा : डीएम

Spread the love

कटिहार, 28 अप्रैल । भारत की जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए कटिहार जिला प्रशासन अभी से जुट गया है। मंगलवार को समाहरणालय में जिलाधिकारी-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी ने कटिहार अनुमंडल के सभी चार्ज पदाधिकारी, फिल्ड प्रशिक्षक और पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की।

डीएम ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह राष्ट्रव्यापी काम है। इसे तय समय में पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करना है। उन्होंने टीम को जनगणना के हर चरण की बारीकी समझाई और जरूरी मार्गदर्शन दिया।

डीएम ने कटिहार के हर नागरिक से दो अनुरोध करते हुए कहा कि स्वगणना करें और खुद से ऑनलाइन जानकारी भरने के लिए आगे आएं। जब प्रगणक घर आए तो सही और सटीक जानकारी दें। कोई बात न छुपाएं। आपका एक-एक आंकड़ा देश की योजना बनाने में काम आएगा।

बैठक में अपर समाहर्ता-सह-जिला जनगणना अधिकारी, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी कटिहार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी और कटिहार अनुमंडल के सभी चार्ज पदाधिकारी मौजूद रहे।