नई दिल्ली, 10 नवंबर । उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले चंद्रभूषण मिश्रा ने 850 रुपये महीने की नौकरी से शुरुआत कर 150 करोड़ रुपये से अधिक के टर्नओवर वाली कंपनी खड़ी की है। वर्ष 1994 में जेब में महज 36 रुपये लेकर दिल्ली पहुंचे मिश्रा ने शिपिंग कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में काम शुरू किया था। बाद में उसी कंपनी के सीईओ बने और वर्ष 2015 में अपना कारोबार शुरू किया। आज उनकी कंपनी एसएसजी फर्निशिंग सॉल्यूशंस लिमिटेड विंडो ब्लाइंड्स के कारोबार में सक्रिय है। कंपनी का वित्त वर्ष 2026-27 में 200 करोड़ रुपये के टर्नओवर का लक्ष्य है।