हिंदी दिवस पर टिहरी की छात्रा अद्विका का सीएम ने किया सम्मान

Spread the love

नई टिहरी, 14 सितंबर । भिलंगना ब्लाॅक के अजय भट्ट सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चमियाला की कक्षा 8 की छात्रा अद्विका कोटनाला को हिंदी दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदी निबंध प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया। सोमवार को देहरादून में हिंदी दिवस के मौके पर अद्विका को सीएम धामी ने सम्मानित किया। सीएम ने अद्विका के माता विनीता कोटनाला की मौजूदगी में पुरस्कार में उन्हें स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र, अंग वस्त्र, बैग, तीन हजार रुपए की नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। पूर्व में हुई हिंदी निबंध प्रतियोगिता में अद्विका कोटनाला ने प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया था। जिसके चलते अद्विका को हिंदी दिवस पर सम्मानित किया गया है। अद्विका की उपलब्धि पर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैलाश, हिंदी शिक्षक अनंता नंद नगवाण, पिता डा. सुशील कोटनाला ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है।