राज्य मीन चिताला तथा भारतीय कार्प संरक्षण एवं संवर्धन हेतु धनराशि स्वीकृत

Spread the love

लखनऊ, 05 अगस्त। उत्तर प्रदेश सरकार ने अन्तर्देशीय मछली पालन के तहत प्रदेश की सदानीरा नदियों में राज्य मीन चिताला तथा भारतीय कार्प संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रथम किश्त के रूप में वर्तमान वित्तीय वर्ष में 66 लाख 66 हजार रूपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस संबंध में मत्स्य विभाग द्वारा आवश्यक शासनादेश जारी कर दिया गया है।

शासनादेश में महानिदेशक, मत्स्य विभाग को निर्देशित किया गया है कि स्वीकृत की जा रही धनराशि का व्यय योजना के लिए निर्धारित गाईडलाइन्स का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए उपलब्ध धनराशि का सीमान्तर्गत किया जाएगा। स्वीकृत की जा रही धनराशि का व्यय केवल उन्हीं मदों पर किया जाएगा जिस मद के लिए धनराशि स्वीकृत की जा रही है। आकड़ों की शुद्धता का दायित्व महानिदेशक संबंधित अधिकारी का होगा।